परिचय

अखिल भारतीय आदर्श मेघवाल महासभा संस्थान

Akhil Bhartiya Adarsh Meghwal Mahasabha Sansthan एक सामाजिक संगठन है जो समाज के उत्थान, सशक्तिकरण और विकास के लिए समर्पित है। हमारा मुख्य लक्ष्य समाज के हर वर्ग को शिक्षित, समृद्ध और जागरूक बनाना है।

"समाज की सेवा ही हमारा परम धर्म है।"
About Us

हमारे मुख्य उद्देश्य

समाज के सभी वर्गों के विकास हेतु हम निम्नलिखित क्षेत्रों में कार्य करने हेतु प्रतिबद्ध हैं:

सार्वजनिक बुनियादी ढांचा

समाज हेतु धर्मशाला, विद्यालय, महाविद्यालय, पुस्तकालय एवं चिकित्सालय हेतु भूमि क्रय करना व संचालन करना।

शिक्षा एवं प्रशिक्षण

बच्चों एवं युवाओं में अकादमिक, खेलकूद, रोजगार सृजन, कोचिंग एवं प्रशिक्षण का कार्य करना।

सामुदायिक विकास

धार्मिक, सामाजिक एवं शैक्षिक विकास हेतु समितियाँ गठित करना और मेलों व समारोहों का आयोजन करना।

कल्याणकारी कार्य

समाज के गरीब, असहाय, अनाथ, विधवा एवं वृद्धों के सहायताार्थ एवं कल्याणार्थ निरंतर कार्य करना।

साहित्य एवं प्रकाशन

सामुदायिक भावना के विकास हेतु ग्रंथों, पुस्तकों, पत्रिकाओं व समाचार पत्रों के प्रकाशन का कार्य करना।

सामाजिक सुधार

समाज में व्याप्त कुरीतियों एवं कुप्रथाओं के उन्मूलन हेतु नई अच्छी रीतियों को स्थापित करना।

एकता एवं भाईचारा

समाज की एकता और सौहार्द बढ़ाने हेतु आपसी विवादों का शांतिपूर्ण समाधान सुनिश्चित करना।

कृषि एवं ग्रामीण विकास

कृषि क्षेत्र में वैज्ञानिक अनुसंधान, नवाचारों के विकास एवं श्रम संरक्षण की दिशा में कार्य करना।

पशुधन कल्याण

पशुधन कल्याण हेतु गौशालाओं, नन्दीशालाओं एवं पशु चिकित्सालयों का प्रबंधन व संचालन करना।

पर्यावरण एवं संरक्षण

वन एवं पर्यावरण संरक्षण तथा सहकारी उपभोक्ता संरक्षण के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाना।

समाज सेवा

फाउंडेशन द्वारा अनुमोदित समस्त समाज सेवा के कार्यों को निष्ठापूर्वक पूर्ण करना।

सहयोग एवं संरक्षण

समान उद्देश्य वाली सामाजिक संस्थाओं को आर्थिक सहायता, सहयोग एवं संरक्षण प्रदान करना।

क्या आप समाज के उत्थान में हमारा साथ देना चाहते हैं?

आपका एक छोटा सा योगदान किसी के जीवन में बड़ा बदलाव ला सकता है।